एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बालश्रम के विरुद्ध चलाया अभियान,05 बच्चों को मुक्त कराकर उनके अभिभावकों को किया सुपुर्द

कौशाम्बी: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बालश्रम के विरुद्ध चलाया अभियान,05 बच्चों को मुक्त कराकर उनके अभिभावकों को किया सुपुर्द,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में बालश्रम, बंधुआ श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी एवं बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों, दुकानों एवं वर्कशॉपों में जांच की। इस दौरान बालश्रम करते पाए गए 05 बच्चों को मुक्त कराकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया। संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

टीम ने आमजन को बालश्रम, बंधुआ श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नशे से दूर रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 181, 112, 102, 108 एवं 1930 की जानकारी दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor