विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सीओ कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

कौशाम्बी: विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सीओ कौशाम्बी ने थाना महेवाघाट क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सीओ कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने थाना महेवाघाट क्षेत्रांतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों, परिसर की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

सीओ ने मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता एवं भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का नियमित भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी रखें तथा निर्वाचन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण रखें।

साथ ही सीओ ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor