कौशाम्बी: डॉ० रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में वार्षिक खेल समारोह संपन्न,विजेता टीम और खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत,
यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉ० रिज़्वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल करारी में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन बहुत ही धूमधाम से किया गया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉट पुट, ऊंची कूद, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सीबीएसई प्रयागराज रीजन के रीजनल ऑफिसर अनिल कुमार जैन रहे। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद विद्यालय के चारों हाउस की तरफ से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया और साथ ही मुख्य अथिति को सलामी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक कर्रार हुसैन ने किया।
डॉ रिज़वी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। कॉलेज के संगीत विभाग के तरफ से देश की विभिन्न संस्कृतियों के दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिसका अतिथियों और उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहना की। इसके बाद 100 मीटर अंडर-13 बालिका वर्ग में टैगोर हाउस की उमैमा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अलीजा बानो को रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-18 बालक वर्ग से रमन हाउस के आसिम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही मार्च पास्ट में टैगोर हाउस प्रथम, जबकि पिरामिड प्रतियोगिता में रमन हाउस ने ट्रॉफी अपने नाम किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र पाण्डेय ने परिणाम की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाउस का फाइनल रिज़ल्ट सोमवार को घोषित किया जाएगा।
इस मौके पर डॉ० रिज़्वी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ० मोहम्मद ज़फर, डॉ० रिज़्वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो० डॉ० अनीस अफ़ज़ल, डॉ० रिज़्वी पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ० राजेश सक्सेना और समस्त अध्यापक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।








