कानपुर देहात: भुगनियापुर की ग्राम चौपाल में मंत्री प्रतिभा चौपाल ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने को की अपील,
यूपी के कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के ग्राम भुगनियापुर में शनिवार को आयोजित ग्राम चौपाल फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति के संकल्प का मंच बन गई। चौपाल में पहुंची महिला एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा खाकर लोगों को संदेश दिया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने एक सकारात्मक संदेश देकर सभी ग्रामीणों से सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) के तहत दवा खाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दवा फाइलेरिया (हाथीपांव) बीमारी से बचाता है।
ग्राम चौपाल में जब मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उन्होंने चौपाल में ही सबके सामने फाइलेरिया रोधी दवा खाई और कहा कि मैंने दवा खा ली है, आप भी खाइए। यह दवा जहर नहीं, जीवन रक्षक है। फाइलेरिया यानी हाथीपांव एक बार हो गया तो जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ता। हाथ-पैर सूज जाते हैं, व्यक्ति काम करने लायक नहीं रहता। इससे बचने का एक ही तरीका है – हर साल यह दवा खाना। विशेष रूप से माताओं-बहनों से कहना है कि आप अपने परिवार की रक्षा के लिए आगे आएं। पहले आप खुद दवा खाएं, फिर अपने पति, बच्चों और बुजुर्गों को खिलाएं। आपके दरवाजे तक दवा पहुंचा रही है, अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप इसे खाएं। दवा से डरें नहीं, दवा ही बचाव है। मंत्री की अपील का असर चौपाल में ही दिखा। चौपाल में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित कुल 35 लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। जिले में 19 नवंबर से 07 दिसंबर तक एमडीए अभियान चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले के हर व्यक्ति तक दवा पहुंचे। मंत्री के इस दौरे के बाद अकबरपुर ब्लॉक में अभियान को और गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास, पंचायती राज, आंगनबाड़ी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।








