कौशाम्बी : डीजे कम्पटीशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े,पुलिस ने 02 डीजे वाहन किए सीज,आरोपियों के विरुद्ध भी कार्रवाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना मंझनपुर क्षेत्रांतर्गत धाता रोड पर सड़क के बीचो-बीच डीजे वाहन खड़ा कर डीजे बजाने की बात को लेकर सर्वेश कुमार पुत्र राज बहादुर निवासी ग्राम पिपरकुंडी एवं राजेश कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी करारी तथा उमेश कुमार पुत्र राम आसरे निवासी ग्राम तरसों के मध्य सड़क पर डीजे वाहन खड़ा कर डीजे बजाने को लेकर आपस में विवाद एवं झगड़ा हो गया।
विवाद की सूचना पर थाना मंझनपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क पर आवागमन बाधित होने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर मौजूद 02 डीजे वाहनों को धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया। साथ ही विवाद में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही की।
कौशाम्बी पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करके आवागमन बाधित न करें तथा डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही करें।








