बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता हेतु विद्यालयों में निकाली गई रैली एवं कैंडल मार्च, दिलाई गई बाल विवाह रोकने की शपथ

कौशाम्बी: बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूकता हेतु विद्यालयों में निकाली गई रैली एवं कैंडल मार्च, दिलाई गई बाल विवाह रोकने की शपथ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह प्रतिषेध दिवस के अवसर पर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस टीम द्वारा जन कल्याण समिति चित्रकूट, बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं बाल विकास परियोजना विभाग के सहयोग से विभिन्न आवासीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरसवां एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आवासीय विद्यालय भरसवां में जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंझनपुर में कैंडल मार्च आयोजित कर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी को बाल विवाह न करने, न होने देने तथा बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर थाना एएचटी पुलिस टीम से उ0नि0 अजीत कुमार, का0 संजय तिवारी, म0का0 दीपा तिवारी सहित जन कल्याण समिति चित्रकूट, बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम एवं बाल विकास परियोजना विभाग से काउंसलर मालती देवी उपस्थित रहीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor