कौशाम्बी: 31 साल पुराने डबल मर्डर केस में आया फैसला, हत्या के 04 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास एवं 55-55 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत एसपी कौशाम्बी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए 31 साल पुराने हत्या के मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने 04 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 55,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
घटना 09.04.1995 की सैनी थाना क्षेत्र की है जहा के शारदा प्रसाद ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसके पिता एवं भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने मु0अ0सं0 72/1995 धारा 302/149/148/147 भादवि पंजीकृत किया था। जिसमें विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चन्द्रभान पुत्र ब्रजलाल, लल्लन उर्फ चन्द्रप्रकाश पुत्र ब्रजराज निवासी ग्राम इटेलीपुर शाखा थाना सैनी, ब्रम्हादीन पुत्र नारायण प्रसाद एवं प्रताप सिंह पुत्र शिवसिंह निवासी ऐमापुर शाखा थाना सैनी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई एवं 55,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।








