सकिपा अध्यक्ष ने लिया नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का स्थलीय जायजा,नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: सकिपा अध्यक्ष ने लिया नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का स्थलीय जायजा,नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कराने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने रविवार को नहरों की सिल्ट सफाई कार्य का स्थलीय जायजा लिया और जिम्मेदारों से मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण सिल्ट सफाई कराने की मांग की।

रविवार को सिराथू ब्लॉक के करारी माइनर नहर की सिल्ट सफाई कार्य का सकिपा नेता अजय सोनी ने स्थलीय जायजा लिया। मौके पर से फोन कर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने कहा कि सिल्ट सफाई का कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। कहा कि नहरों की सफाई में लापरवाही या मनमानी नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई में निकली सिल्ट को पटरी की मरम्मत में उपयोग करके पटरियों को दुरुस्त करना चाहिए। नहर की पटरी कहीं भी क्षतिग्रस्त या कटी हो तो उसे दुरुस्त करना चाहिए।

अजय सोनी ने कहा कि कई बार सिल्ट सफाई के बाद जब नहरों में जलापूर्ति कराई जाती है तो नहरों की पटरियां कट जाती हैं और किसानो के खेतों में जलभराव हो जाता है जिससे किसानो की फसलें चौपट हो जाती हैं। ऐसी दशा में किसानो को भारी नुकसान होता है। अजय सोनी ने सिल्ट सफाई कार्य में सड़कों पर सिल्ट का फैलाव नही करने की मांग की। अजय सोनी के मुताबिक सड़को पर सिल्ट सफाई कार्य की मिट्टी डालने के बाद अगर बारिश हो जाती है तो सड़क में कीचड़ फैल जाता है जिससे सड़को का आवागमन प्रभावित होता है और लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने सिल्ट सफाई कार्य जल्द पूरा कराकर नहरों में जल्द जलापूर्ति शुरू कराए जाने की मांग भी की।

इस अवसर पर रोहित सोनी, निरंजन मौर्य, सोमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor