भरवारी उप डाकघर में तैनात SDI पर कर्मचारियों से नौकरी में प्रमोशन के नाम पर रुपए लेने का आरोप,उच्च अधिकारियों सहित पुलिस से शिकायत

कौशाम्बी: भरवारी उप डाकघर में तैनात SDI पर कर्मचारियों से नौकरी में प्रमोशन के नाम पर रुपए लेने का आरोप,उच्च अधिकारियों सहित पुलिस से शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी उप डाकघर में तैनात SDI राकेश यादव पर नौकरी में प्रमोशन दिलाने के नाम पर कर्मचारियों से लाखों रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित कर्मचारियों ने इस मामले में कोखराज थाना और डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की है।

शमशाबाद डाकघर में मृतक आश्रित कोटे से तैनात कर्मचारी उमेश कुमार ने शिकायत में बताया कि SDI राकेश यादव ने उनसे प्रमोशन के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी। उमेश के अनुसार, उन्होंने 30 हजार रुपये नकद भी दे दिए, लेकिन पिछले छह महीने से उन्हें आज कल कहा जा रहा है। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो SDI ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पुट ऑफ कर दिया,अब वह परेशान है और अधिकारियों से शिकायत कर रहा है।

इसी प्रकार दरियापुर मझियांवा डाकघर में तैनात महिला कर्मचारी शिवानी ने भी प्रमोशन के नाम पर 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि इस कथित वसूली में कशिया डाकघर के बीपीएम पवन राज, वर्सियर मोहम्मद फैजान और कमल मिश्रा भी शामिल थे। शिवानी का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो डाक निरीक्षक उन्हें केबिन में बुलाकर मोबाइल बाहर रखने को कहते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे।

पीड़ित कर्मचारियों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ कोखराज थाना और उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत की है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही भरवारी उप डाकघर निरीक्षक SDI राकेश कुमार यादव से इस पूरे मामले में फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मामले की विभागीय जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor