कौशाम्बी: भरवारी में करंट लगने से बंदर की मौत, धूमधाम से निकाली गई शवयात्रा,हिंदू धर्म के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में हाई बोल्टेज करंट की चपेट में से एक बंदर की मौत हो गई,बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने हिन्दू धर्म की रीति के अनुसार अंतिम संस्कार किया।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के टीकरडीह का है जहां एक बन्दर की हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई,बंदर की मौत की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित हुए और बंदर की हिन्दू धर्म की रीति के अनुसार शव यात्रा निकाली है और गांव के बाहर मृत बन्दर का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान सुधीर दुबे,बंटू पांडे,दुर्गेश शुक्ला,बंगाली पांडे,छोटका पांडे,आकाश पांडे,राजू शुक्ला,बजरंग पांडे सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।








