कौशाम्बी: वित्त मंत्री ने अमीरों को और अमीर करने वाला पेश किया है बजट ,आम जनता के लिए इस बजट में कुछ नहीं:गौरव पाण्डेय,
देश का बजट देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया है,आज संसद भवन में भाजपा सरकार के वित्त मंत्री के द्वारा पेश किए बजट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि अमीरों को और अमीर करने वाला बजट वित्त मंत्री ने पेश किया है ,आम जनता के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है।
गौरव पाण्डेय ने कहा कि इस बजट में अमीरों के काम-कारोबार और घूमने-फिरने पर दस तरह की छूटें दी गईं हैं, लेकिन बेरोज़गारी से जूझ रहे लोगों की उम्मीदों की थाली,खाली है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। शोषित, वंचित, ग़रीब व्यक्ति जहाँ था उससे भी नीचे जाता दिख रहा है। क्योंकि सामाजिक सुरक्षा शाब्दिक औपचारिकता तक सीमित होकर रह गयी है- किसान, मज़दूर, श्रमिक,कारोबारी, छोटा दुकानदार अपने लिए मिली राहत को दूरबीन लेकर भी ढूँढ नहीं पा रहा है।








