कौशाम्बी: सिराथू में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु प्री कैम्प का आयोजन सम्पन्न,44 विभाग प्री कैम्प सिराथू में हुए शामिल,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जिले के नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से 13 फरवरी, 2026 को तहसील परिसर सिराथू में प्री कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सम्पन्न हुआ। इसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — विशेषकर निर्बल एवं निर्धन वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करना था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी, 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर से पूर्व जनपद की सभी तहसीलों में प्री-कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील परिसर सिराथू में प्री कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसडीएम सिराथू, तहसीलदार सिराथू, डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अख्तर अहमद खान, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तिलक नारायण, बार काउंसिल अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी, पैनल अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, मध्यस्थ अधिवक्ता कौशलेश द्विवेदी तथा पीएलवी अमरेन्द्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, घनश्याम, निलेश कुमार, ज्योत्सना सोनकर, सतीश सिंह, कृष्णा कपूर सहित तहसील सिराथू के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
प्री कैम्प में कुल 1100 लाभार्थियो को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त सचिव आस्था मिश्रा द्वारा तहसील परिसर सिराथू में पौधारोपण किया गया।
प्री कैम्प/लघु विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सम्मिलित विभागों की सूची,
जिला विकास / खण्ड विकास,
समाज कल्याण विभाग,
दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग,
महिला एवं बाल कल्याण विभाग,
शिक्षा – प्राथमिक शिक्षा, बेसिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा,
कृषि एवं कृषि विज्ञान,
जलशक्ति विभाग,
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,
पंचायतीराज विभाग,
बैंक सहायता ऋण योजनाएं,
लघु कुटीर, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग,
कौशल विकास विभाग,
डेरी विकास विभाग,
पशुपालन विभाग,
दुग्ध विभाग,
मत्स्य पालन विभाग,
औद्योगिक विभाग,
श्रम कल्याण विभाग (बंधुआ मजदूरी के विषय में),
पुलिस विभाग (महिलाओं एवं से निपटान कार्यों के विषय में),
युवा कल्याण विभाग,
राजस्व विभाग,
संस्कृति विभाग,
सूचना एवं जन-संपर्क विभाग,
ग्रामीण विकास विभाग,
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग,
परिवहन विभाग,
आवास एवं शहरी विकास विभाग,
बीमा – जीवन, पशु एवं फसल बीमा,
किसानों के मध्य जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था – केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप अनुसंधान केन्द्र,
महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के मध्य सेनेटरी नैपकिन वितरण करने वाली स्वयंसेवी संस्था,
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड),
रेशम विभाग,
वन विभाग,
डाक विभाग,
राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान (आईटीआई),
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डूडा),
नगर पालिका परिषद,
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा),
खाद्य विभाग,
कृषि उत्पादन मंडी समिति,
विद्युत वितरण विभाग,
जिला प्रोबेशन अधिकारी,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग,
सभी विभाग उपस्थित रहे ।








