कौशाम्बी में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

कौशाम्बी: कौशाम्बी में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य ने बताया कि AI समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते हुए नंगा नाच किया था,जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे,कांग्रेसियों के इस कृत्य पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर आज कौशाम्बी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री संजय जायसवाल,भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री हर्ष केसरवानी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor