कौशाम्बी: ABSA ने कंपोजिट विद्यालय में स्वयं भोजन ग्रहण कर परखी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार ABSA मंझनपुर प्रमोद कुमार ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय थाम्बा अलावलपुर में छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को स्वयं भोजन ग्रहण कर परखा।
ABSA ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।








