कौशाम्बी: समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने फीता काटकर उदहिन क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में किया धान क्रय केंद्र का शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी सीमावर्ती गांवों के किसानो के हित में उदहिन क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में बुधवार को नए धान क्रय केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद रहें किसानो ने किसान हित मे किए गए कार्य के लिए सराहना की, साथ ही धान क्रय केंद्र खोले जाने पर किसानो ने खुशी जताई।इसके पहले धान क्रय केंद्र परिसर पहुंचने पर किसानो एवं केंद्र प्रभारी ने अजय सोनी का माल्यार्पण कर स्वागत, अभिनंदन किया।
इस अवसर पर केंद्र प्रभारी हारून अहमद ने लोगो से बताया कि सिराथू ब्लॉक के दक्षिणी सीमावर्ती गांवों के किसानो के हित में अजय सोनी द्वारा किए गए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप उदहिन क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में धान क्रय केंद्र खोले जाने का जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है। आगे कहा कि शासन द्वारा तय मूल्य पर किसानो से धान क्रय किया जायेगा और 24 घंटे के भीतर किसानो के खातों में तौल की धनराशि भेजी जाएगी।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि धान क्रय केंद्र खोले जाने से किसानो को अपनी उपज का शासन द्वारा तय दाम का पूरा लाभ मिलेगा,जिससे किसानो का फायदा होगा। साथ ही बिचौलियों से होने वाले आर्थिक नुकसान से किसानों को मुक्ति मिलेगी। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मेरे लिए किसानो का हित सर्वोपरि है। मैं किसानवादी विचारधारा का आदमी हूं और सदैव किसानो के हित में संघर्ष किया हूं और आगे भी करता रहूंगा।
इस अवसर पर मंझा प्रधान, राकेश गौतम, गजराज लोधी, जमील अहमद, कल्लू मियां, इसरार अहमद, जुम्मन अली मौजूद रहे।








