यातायात माह-नवम्बर 2026 के अंतर्गत डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल एंड कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

कौशाम्बी: यातायात माह-नवम्बर 2026 के अंतर्गत डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल एंड कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में यातायात माह-नवम्बर 2026 के अंतर्गत यातायात प्रभारी ने यातायात पुलिस बल थाना करारी क्षेत्रान्तर्गत डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल एंड कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार एवं एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।

इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से सड़क पर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor