कौशाम्बी: एसडीएम की मौजूदगी में ग्राम समसपुर में रास्ते की भूमि से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण,
यूपी के कौशाम्बी जिले की चायल एसडीएम प्रेरणा गौतम ने ग्राम समसपुर में रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।
एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की भूमि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई। इस कार्रवाई से आवागमन के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि एवं रास्तों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने दिया जाए। साथ ही अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।








