ग्राम गौरव उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे,वितरित किए प्रमाणपत्र

कौशाम्बी: ग्राम गौरव उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे,वितरित किए प्रमाणपत्र,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार अश्विनी चौबे एवं डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्राम पट्टी नरवर में आयोजित 03 दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव कार्यक्रम के समापन दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं डीएम ने मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

डीएम डॉ अमित पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा 03 दिवसीय ग्राम गौरव उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उन लोगों के व्यक्तित्व एवं जीवनी को भी सराहा जा रहा है, जिन लोगों ने समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार नियमित रूप से ग्राम चैपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है,जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान कर लाभान्वित भी किया जा रहा है। छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor