कौशाम्बी: एसपी ने यातायात पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यातायात माह-नवम्बर 2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सोमवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर स्थित मंझनपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, चेकिंग के दौरान सतर्कता बरतने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
जनपद पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।








