कौशाम्बी में PET परीक्षा दो पालियों में सकुशल संपन्न, 9120 के सापेक्ष 6776 अभ्यर्थी हुए शामिल, 2344 रहे अनुपस्थित

कौशाम्बी: कौशाम्बी में PET परीक्षा दो पालियों में सकुशल संपन्न, 9120 के सापेक्ष 6776 अभ्यर्थी हुए शामिल, 2344 रहे अनुपस्थित,

यूपी के कौशाम्बी जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) दो पालियों में शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई।

जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 9120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6776 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2344 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।

डीएम,एसपी, एएसपी और सीओ द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाता रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor