कौशाम्बी: कौशाम्बी में PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में 01 नवंबर 2026 को आयोजित PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
कौशाम्बी सीओ अरुण कुमार शुक्ला ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने और परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








