कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व• इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती

कौशाम्बी: कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व• इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती मनाते हुए महान विभूतियों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत व नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस दौरान कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के विकास और मजबूती में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति के जरिए खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता,1971 में बांग्लादेश का निर्माण और पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण शामिल हैं। इसके बाद संगीता कोरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल वकील और देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्हें भारत के ‘लौह पुरुष’ और ‘राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार’ के रूप में जाना जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नौशे आलम,मूरतगंज ब्लाक अध्यक्ष राजबहादुर पासी,रमेश केसरवानी,जितेन्द्र सिंह,उबैद खान,उमंग मौर्य,प्रांजुल केसरवानी,अमर दिवाकर,कल्लू पासी,केतकी देवी,मीना देवी,शोएब अख्तर,उमेश कुमार,बाबर मीर,आसिफ अली,जाहिद पठान,इश्फाक अहमद,मोती लाल,राकेश कुमार,अरुण पाल,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor