राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने तीन दिवसीय ग्राम उत्सव का किया शुभारंभ,गर्भवती महिलाओं को वितरित किया पौष्टिक आहार, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

कौशाम्बी: राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने तीन दिवसीय ग्राम उत्सव का किया शुभारंभ,गर्भवती महिलाओं को वितरित किया पौष्टिक आहार, बच्चों का कराया अन्नप्राशन,

यूपी की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री एवं कौशाम्बी जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने शनिवार को ग्राम पट्टी नरवर में मेड़ई कल्याणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्राम उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराकर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor