कौशाम्बी: PET परीक्षा को लेकर एसपी ने संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में आयोजित हो रही PET-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के आवागमन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा परीक्षा की शुचिता एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े दिशा-निर्देश दिए।








