भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान की योजना बैठक,4 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाली पदयात्रा को लेकर तैयार हुई रूपरेखा

कौशाम्बी: भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान की योजना बैठक,4 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाली पदयात्रा को लेकर तैयार हुई रूपरेखा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंझनपुर में लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान की योजना बैठक अजीत हुई,बैठक को जिला प्रभारी अमरनाथ यादव,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया,जिसमें 4 नवंबर को काशी क्षेत्र की प्रयागराज में होने वाली पदयात्रा को विशाल एवं सफल बनाने हेतु रूपरेखा तय की गई।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह और ऊर्जा के साथ जमीन पर संघर्ष करता रहेगा,तब तक कोई प्रधानमंत्री मोदी को हिला नहीं सकता।कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिख रहा विश्वास मुझे आश्वस्त कर रहा है कि कौशाम्बी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा 2027 में हर बूथ पर कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जिन्होंने 25 साल तक लोकतंत्र को मंदिर मानकर सेवा की। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जिन्होंने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त किया।वही दूसरी तरफ वो परिवार है,वो कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लगाकर इसी लोकतंत्र का गला घोंटा था। जिसने प्रेस को बंद किया,नेताओं को जेल में डाला,संविधान को रद्दी बना दिया। आज वही कांग्रेस हमें लोकतंत्र सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ही आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया था। कांग्रेस की राजनीति में परिवारवाद और तुष्टीकरण हावी है,जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सेवा,समर्पण,विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है,लेकिन विरोध के नाम पर हिंसा,अव्यवस्था और कानून का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान केवल एक नारा नहीं,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा,कानून के शासन की मजबूती और समाज में शांति एवं व्यवस्था स्थापित करने का संकल्प है।हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या विचार से असहमति को दबाना नहीं,बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि असहमति भी संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त हो। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है,लेकिन हिंसा और कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,भोलेशंकर कुशवाहा,चक्रेश मिश्रा,भूपेंद्र पटेल,नितिन पासी,कमलेश निषाद,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,ज्योति केसरवानी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,डीसीएफ चेयरमैन चन्द्रदत्त शुक्ल,नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू मौर्य,सौरभ मौर्य सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor