कौशाम्बी में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय की पानी टंकी पर चढ़ी युवती,मचा हडकंप

कौशाम्बी: कौशाम्बी में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय की पानी टंकी पर चढ़ी युवती,मचा हडकंप,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां के मखऊपुर गांव के पास निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय में बनी पानी की टंकी पर एक युवती चढ़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

युवती को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है।

फिलहाल युवती के टंकी पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवती से बातचीत कर रही है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor