कौशाम्बी: कौशाम्बी मे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस टीम पर बदमाशो ने की फायरिंग,पुलिस की फायरिंग में बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले दो बदमाश घायल अवस्था में अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कौशाम्बी थाना और स्पेशल क्राइम विंग की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को अरेस्ट कर लिया।
मुठभेड़ कौशाम्बी थाना इलाके के बिंदाव नहर के पास हुई है। जहां पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई है, पुलिस टीम पर बदमाशो ने फायरिंग भी,पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर के पैर में गोली लगी है। दोनों फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने हाल ही में एक बुजुर्ग महिला की नाक से सोने की पुल्ली नोचकर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में दबोच लिया।
पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, लूट की दो सोने की नाक की पुल्ली, एक बाइक और 600 रुपये नगद बरामद किए हैं।








