लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

कौशाम्बी: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टेवा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर बैजनाथ अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज झाड़ियापर में “संगोष्ठी” आयोजित की गई ।

इस दौरान जिला संयोजक सुशील सोनकर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद जब देश छोटे छोटे रियासतों में बंटा था, तब अपनी कूटनीति और अदम्य साहस व दृढ़ संकल्प के बल पर 500 से अधिक रियासतों को भारत संघ में ऐतिहासिक विलय कराया । आज हम अखंड भारत में स्वच्छ श्वास ले पा रहे है तो वह लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की देन है ।

कार्यक्रम में तहसील प्रमुख राहुल मिश्रा , नगर उपाध्यक्ष कौशिक त्रिपाठी , नगर मंत्री दीपक राजपूत सहित सैकड़ों विद्यार्थियों उपस्थित रहे ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor