प्रेस क्लब कौशाम्बी के सिराथू इकाई के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,उमेश मिश्रा बने अध्यक्ष,मान सिंह महामंत्री

कौशाम्बी: प्रेस क्लब कौशाम्बी के सिराथू इकाई के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,उमेश मिश्रा बने अध्यक्ष,मान सिंह महामंत्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रेस क्लब कौशाम्बी की सिराथू इकाई का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस दौरान सभी पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह में उमेश मिश्रा को अध्यक्ष, अंकित तिवारी, धर्मेंद्र सोनकर और कल्लू अग्रहरि को उपाध्यक्ष, मानसिंह को महामंत्री तथा संदीप पाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार नेहाल, याकूब और शाहरुख सिद्दीकी को संगठन मंत्री, सत्यनारायण को प्रचार मंत्री, रामबाबू श्रीवास को कोषाध्यक्ष और वीरभान सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। पंकज करवरिया को आय-व्यय निरीक्षक, ज्ञानू सोनी और सलमान को मीडिया प्रभारी तथा विशाल साहू और तालिब सिद्दीकी को प्रकाशन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अजीत कुशवाहा को उपमंत्री बनाया गया।वहीं रवि अग्रहरि, बीरेंद्र केसरवानी और आफताब आलम को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में संरक्षक रमेश चंद्र अकेला, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और सिराथू तहसील अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के मूल्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मोहम्मद अरशद मामू,मनोज दुबे,निगरानी समिति के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनुराधा यादव,जिला संगठन मंत्री अशोक केसरवानी,जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज केसरवानी,शमशाद अली,मोहम्मद यासीन,नौसेब अहमद सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor