कौशाम्बी में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो 758 ग्राम गांजा के साथ 09 तस्कर अरेस्ट

कौशाम्बी: कौशाम्बी में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो 758 ग्राम गांजा के साथ 09 तस्कर अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “ऑपरेशन सवेरा” के नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत कौशाम्बी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मार्गदर्शन में जनपद के 6 थानों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 16 किलो 758 ग्राम अवैध गांजा के साथ 09 लोगो को अरेस्ट किया है।

पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों पर कार्रवाई की गई है,जिसके दौरान कुल 9 लोगों को अरेस्ट किया गया जिनके पास से 16 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा बदामद किया गया है।

कहां से कितनी बरामदगी हुई –

1. थाना मंझनपुर – 01 अभियुक्त से 1.296 किलोग्राम गांजा

2. थाना सराय अकिल – 02 अभियुक्तों से कुल 04 किलोग्राम गांजा

3. थाना चरवा – 01 अभियुक्त से 1.300 किलोग्राम गांजा

4. थाना पिपरी – 02 अभियुक्तों से कुल 2.02 किलोग्राम गांजा

5. थाना संदीपनघाट – 01 अभियुक्त से 1.065 किलोग्राम गांजा

6. थाना कोखराज – 02 अभियुक्तों से कुल 7.077 किलोग्राम गांजा

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. सूरज मौर्या पुत्र किशन पाल मौर्या निवासी भीखमपुर, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर, हाल पता पाल चौराहा, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी

2. सुनील पाल उर्फ सिपाही लाल पाल पुत्र बैजनाथ पाल निवासी हसीमपुर किनार, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी

3. विजय मौर्य पुत्र महेश मौर्य निवासी हसीमपुर किनार, थाना सराय अकिल, कौशाम्बी

4. अनुपम कुमार मिश्रा पुत्र उदयभान मिश्रा निवासी कादीपुर, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी

5. अनुराग त्रिपाठी पुत्र रामचन्द्र त्रिपाठी निवासी बिदनपुर ककोढ़ा, थाना कोखराज, कौशाम्बी

6. राहुल कुमार पाण्डेय उर्फ रोहित पुत्र सान्तराम निवासी ओसा, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी

7. देवेश त्रिपाठी पुत्र राजमणी निवासी जाठी, थाना व जनपद कौशाम्बी

8. शिवम केशरवानी पुत्र स्व. राकेश केशरवानी निवासी इचौली, थाना कोखराज, कौशाम्बी

9. नितेश कुमार पुत्र विनोद कुमार केशरवानी निवासी मंसूर नगर, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor