भरवारी के दशहरा मेला में रावण का वध करने रथ से निकले राम,ढोल नगाड़े के साथ निकाला गया भरवारी का भव्य रामदल,जगह जगह हुआ रामदल का स्वागत,जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ कस्बा

कौशाम्बी: भरवारी के दशहरा मेला में रावण का वध करने रथ से निकले राम,ढोल नगाड़े के साथ निकाला गया भरवारी का भव्य रामदल,जगह जगह हुआ रामदल का स्वागत,जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ कस्बा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार के 101वे ऐतिहासिक दशहरा मेला में बुधवार की देर रात हनुमान जी की आकर्षक चौकी के साथ भव्य रामदल निकाला गया। रामदल की झांकी भरवारी के पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से निकाला गया। इस दौरान एक रथ में प्रभु श्री राम, लक्षण व हनुमान जी तो दूसरी रथ से रावण माता सीता को लेकर निकला। भव्यता के साथ निकले रामदल का स्थानीय लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। रामदल डीजे, ढोल, नगाड़े के साथ निकाला गया। पूरे नगर भ्रमण के बाद देर रात रामदल की झांकी मेहता रोड स्थित राम वाटिका पहुंची, जहां राम व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ और प्रभु श्रीराम का तीर रावण के नाभि पर लगते ही रावण धू-धू कर जल उठा। रावण के मरते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पूरे भरवारी कस्बे को रंगीन लाईटों से सजाया गया। साथ ही साउंड कम्पटीशन के लिए जगह जगह साउंड भी लगाये गये।

भरवारी पुरानी बाजार के ऐतिहासिक दशहरे के रामदल के आगे आगे चलने वाली हनुमान जी सैकड़ों वर्ष पुरानी श्रृंगार चौकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। स्थानीय लोगों जगह जगह हनुमान जी चौकी रोक कर पूजा अर्चना कर प्रसाद भी चढ़ाया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों के द्वारा खुद पात्र बनकर दर्जनों श्रृंगार चौकियाँ भी निकाली गयी।

भरवारी के पुरानी बाजार के दो दिवसीय ऐतिहासिक दशहरे में लाखो दर्शकों की भीड़ होती है। ऐसे में मेले में सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख चौराहों, रेलवे क्रॉसिंग, रावण मैदान सहित अन्य सभी चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स के साथ साथ महिला पुलिस भी तैनात रही।

राम दल में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संतोष केसरवानी, महामंत्री अमित वर्मा, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, सिराथू विधायक पल्लवी पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,चन्द्रबली पटेल,जगदीश शिवहरे,एडवोकेट राम प्रकाश मिश्रा,संरक्षक राजेंद्र बाबू केसरवानी, पीताम्बर लाल केसरवानी,कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अकरम जका,नीरज केसरवानी, प्रवेश केसरवानी, पूर्व सभासद मनोज केसरवानी मुकेश केसरवानी, जगदीश वैश्य,कृष्ण कुमार वर्मा खुट्टी लाला,श्रीकृष्ण केसरवानी ,दंगल प्रभारी मोहित सोनी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor