आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों के लगाए जाने के लिए निर्धारित स्थान का SDM ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी: आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों के लगाए जाने के लिए निर्धारित स्थान का SDM ने किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत अजुहा में दीपावली पर अस्थायी पटाखा बिक्री दुकानों के लिए निर्धारित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिराथू ने नगर पंचायत अजुहा में बुधवार को नवज्योति स्कूल के पीछे चिन्हित किए गए स्थल का निरीक्षण करते हुए लाइसेंस धारकों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षा के इंतजाम न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

दीपावली पर पटाखे की बिक्री को लेकर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा में नवज्योति स्कूल के पीछे स्थान निर्धारित किया गया है। व्यवस्था को लेकर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मौके के निरीक्षण कर साफ सफाई करने का निर्देश देते हुए दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र ज्वलनशील पदार्थ नियंत्रण आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। ऐसे में मानक के अनुरूप व्यापक इंतजाम न होने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, लेखपाल शिव शंकर पाल व अग्नि शमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor