कौशाम्बी में BSNL टावर के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में BSNL टावर के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा वार्ड नंबर 8 में जीटी रोड स्थित बीएसएनएल टावर के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह राहगीरों ने टावर के पास शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor