कौशाम्बी: कौशाम्बी में रफ्तार का कहर,मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी टक्कर मारकर फरार,महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सुबह-सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकसैनी गांव का है, जहां नीलू देवी रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलू देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।








