कौशाम्बी:अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराए,बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए,हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा,जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,दो चचेरे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा के पास की नेशनल हाइवे की है जहा देर शाम बाइक सवार चचेरे भाई लक्ष्मण (30) पुत्र राम बहोरी और सनी (15) पुत्र रामसूरत निवासी गनपा थाना सैनी कही गए हुए थे और वापस घर जा रहे थे,जैसे ही वह ककोड़ा के पास पहुंचे अचानक उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई,टक्कर लगते ही बाइक पलट गई और दोनों गंभीर घायल हो गए,घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया,घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मचा गया और वह रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।








