कौशाम्बी: डीएम ने समीक्षा बैठक में सहायक अभियंता जल निगम का वेतन तब तक रोकने के निर्देश दिए जब तक पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कें मोटरेबल नहीं हो जाती,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में नलकूप, जल निगम एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप से कहा कि यान्त्रिक/विद्युत दोष के कारण बंद 05 नलकूपों को शीघ्र क्रियाशील कराया जाय, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़ें। उन्होंने कार्य में लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता नलकूप को अपने कार्यों को गम्भीरता से लेकर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता, सिंचाई से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि रोस्टर के अनुसार सभी नहरों में टेल तक पानी अवश्य पहुॅचें।
डीएम ने जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत कराए जा रहें कार्यों-ओवरहेड टैंक का निर्माण, पाइप लाइन बिछाने व कनेक्शन कार्य आदि की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए फर्म बाबा एवं जे.एम.सी. को कार्यां में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पाइप-लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को शीघ्र मोटरेबल करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जहॉ पर कार्य पूर्ण हो चुके है, वहॉ पर मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क को ठीक कराया जाय। जिन परियोजनाओं में कार्य 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुकें है, प्राथमिकता के आधार पर उन परियोजनाओं का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय।
उन्होंने सभी सहायक अभियंता, जल निगम का वेतन तब तक रोकने के निर्देश दिए, जब तक पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कें मोटरेबल नहीं हो जाती है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कन्ट्रोल रूम स्थापित कराकर प्रतिदिन जल-जीवन मिशन के कार्यों की मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








