कौशाम्बी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आयेंगे कौशाम्बी,कई महापुरुषों की मूर्तियों का करेंगे अनावरण,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह 11:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से कार द्वारा नगर पालिका मंझनपुर के समदा शंख चौराहा व मंझनपुर कलश चौराहा का लोकार्पण व नामकरण करेंगे।
तदोपरांत डिप्टी सीएम गेस्ट हाउस ओसा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे,तत्पश्चात मॉडल पार्क मंझनपुर में आयोजित गौरव प्रतिमा अनावरण महोत्सव में प्रतिभाग कर महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे एवं बस स्टॉप मंझनपुर परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।








