कौशाम्बी: मिट्टी के बर्तन बनाने वाले तीन भाईयो के घरों पर बरपा आग का कहर, मटके पकाने के दौरान लगी आग,गृहस्थी समेत सब कुछ जलकर राख,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात एक एक भीषण आगजनी की घटना में तीन भाइयों की मेहनत की कमाई राख हो गई। मटके पकाने के लिए सुलगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में रखा कीमती सामान और व्यापारिक सामग्री जलकर खाक हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है जहा के नया पुरवा निवासी अमर सिंह, बरमदीन और राम सिंह (पुत्रगण राम किसन) मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। रोज़ी-रोटी के लिए तीनों भाई मटके और कुल्हड़ तैयार करते हैं। शनिवार की देर रात जब उन्होंने मटके पकाने के लिए भट्ठे में आग सुलगाई, तो अचानक चिंगारी ने पास रखे सामान को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक घर के भीतर रखा घरेलू सामान और बड़ी संख्या में तैयार मटके व कुल्हड़ जलकर राख हो चुके थे।एक ही परिवार के तीन भाइयों का इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।








