कौशाम्बी: कौशाम्बी में भाजपा की नई टीम सामाजिक समरसता और जनसेवा को प्राथमिकता देगी व विकास और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी:धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शनिवार की रात भाजपा कौशाम्बी के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
पार्टी कार्यकताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही बताया कि भाजपा की नई टीम में संगठन को मजबूत करने पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है,घोषणा के साथ ही कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है,नई टीम में अनुभवी व युवा चेहरों को भी मौका मिला है। कई पुराने कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला है,कई नए चेहरे व महिला और युवाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह टीम न केवल पार्टी कार्यकताओं की मेहनत का सम्मान है बल्कि भविष्य की रणनीति का मजबूत आधार भी है। साथ यह टीम जनता के विश्वास को और मजबूत बनाए का कार्य करेगी संगठन की जड़ों को और गहरा करने में यह टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।








