कौशाम्बी: समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ शुभारंभ,राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले जिले भर में प्रति पांच किलोमीटर पर खोले जाएंगे सकिपा के क्षेत्रीय कार्यालय,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार को सिराथू ब्लॉक के पतौना मोड़ बाजार में समर्थ किसान पार्टी के नए क्षेत्रीय कार्यालय का विधि विधान से पूजन कर, फीता काटकर और लड्डू खिलाकर शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पार्टी प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के आगमन पर लोगों ने मल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने सर्वप्रथम गंगाजल, धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, अक्षत और भोग लगाकर कार्यालय का पूजन किया। तत्पश्चात फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद और समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर बोलते हुए अजय सोनी ने कहा कि पूरे जिले मे स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यालय उद्घाटन का क्रम लगातार चलेगा और आने वाले दिनों में पूरे जनपद में प्रति पांच किलोमीटर पर पार्टी कार्यालय स्थापित किए जायेंगे। आगे कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर कार्यालय उद्घाटन से स्थानीय लोगो की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर कराया जायेगा। इस अवसर पर शुभम कुमार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया।
इस अवसर पर रमेश सोनी, अरविंद जयसवाल, ठाकुर सुरेश सिंह, डॉक्टर मनोज लोधी, राजेश यादव, पवन साहू, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।








