कौशाम्बी: बच्चो के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े,मारपीट और फायरिंग दो लोग घायल,प्रयागराज रेफर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बच्चो के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए,दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई,इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी,फायरिंग में दो लोग घायल हो गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहा से उन्हे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर सीओ चायल अभिषेक सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंची और गांव छावनी में तब्दील हो गया,वही घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर परिवार सहित फरार हो गए।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजीहीनी खालसा गांव की है जहा रविवार की देर रात उनके गाँव के रहने वाला अरमान पुत्र मुकीम उद्दीन मस्जिद से आ रहा था तभी सोनू के मोटर साइकिल से टक्कर लग गया था, उसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुई थी, इसी बात को लेकर अबु बकर व अबु बसर पुत्र सलीम व सोनू पुत्र सरीफ व अयान पुत्र स्व० उत्सन गांव के ही मन्नान की पान की दुकान पर आये और अपने हाथो में कट्टा लिए थे वही पर उसके भाई मो० हसीब पुत्र रईस अहमद व सहाब पुत्र तमीज उद्दीन भी मौजूद थे तभी बात करने के दौरान अबू बकर व सोनू ने सहाब को गोली मारा जिससे सहाब को पीठ पर और हथेली पर गोली लगी व अयान ने मो० हसीब पुत्र स्व रईस अहमद को पेट पर गोली मार दिया व अबु बसर ने उसके ऊपर भी फायर किया है ।जिसमें वह बाल बाल बच गया ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहा से उन्हे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया,वही घटना की जानकारी होने पर सीओ चायल अभिषेक सिंह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की।वही घटना के बाद से आरोपी अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गए,
सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है,फायरिंग की गई है,जिसमे दो लोग मामली रूप से घायल हुए है,जिला इलाज चल रहा है।संदीपन घाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।








