कौशाम्बी: ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की हुई मौत,खराब ट्रैक्टर ठीक करते समय अचानक स्टार्ट होने से हुआ हादसा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।
घटना पिपरी थाना क्षेत्र के कसेन्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है जहा ईंट लदे ट्रैक्टर में बैठकर मजदूर लाल चंद्र (30) पुत्र सुंदरलाल निवासी वार्ड नंबर 3 गांधीनगर, नगर पंचायत चायल ईंट लदे ट्रैक्टर में बैठकर कहीं ईंट उतारने जा रहा था।कसेंदा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अचानक बंद हो गया। लालचंद्र उसे ठीक करने के लिए ट्रैक्टर के नीचे घुस गया। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और ट्रैक्टर का पहिया लालचंद्र के सिर पर चढ़ गया। इस हादसे में लालचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।








