कौशाम्बी: भरवारी में युवक पर फायरिंग और बमबाजी करने वाला 25 हजार का इनामिया अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रुपयों के लेनदेन में युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग और बमबाजी करने वाले 25 हजार के इनामिया आलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट को SOG और कोखराज थाना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अरेस्ट किया है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के खलीलाबाद मोहल्ले का है जहा 19 फरवरी 2025 को मो० अरशद पुत्र मो० इदरीश पर सरेशाम मो० अलीशान ने जान से मारने की नियत से बम फेंका और तमंचे से फायर किया। तहरीर के आधार पर कोखराज थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था ,घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
इसी क्रम में जिले की एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम और कोखराज थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामियां आरोपी मो० अलीशान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम गनसरी थाना संदीपनघाट को परसरा तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे से अरेस्ट कर लिया,पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर का बरामद किया है।विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।








