वन नेशन वन कार्ड तो वन नेशन वन कमीशन क्यों नहीं को लेकर 5 सूत्रीय मांगों के साथ सड़कों पर उतरे कोटेदार,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: वन नेशन वन कार्ड तो वन नेशन वन कमीशन क्यों नहीं को लेकर 5 सूत्रीय मांगों के साथ सड़कों पर उतरे कोटेदार,प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आल इण्डियन फेयर प्राइज शॉप डीलर एसोसिएसन के तत्वावधान में कोटेदारों ने डायट मैदान में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कोटेदारों ने कहा कि प्रदेश के कोटेदार शासन के मंशा के अनुसार राशन वितरण करते है फिर भी अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में कोटेदारों का कमीशन बहुत ही कम है, दिल्ली, गुजराज, हरयाणा व अन्य राज्यों में दो सौ रूपया कुन्टल कमीशन दिया जा रहा है जबकि वन नेशन वन कार्ड वितरण है तो वन नेशन वन कमीशन भी होना चाहिए,कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर कमीशन 200 रूपया कुन्टल देने की गुहार लगाई है और कहा कि कोटेदारों को परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है।

कोटेदारों ने मुख्यमंत्री से पाँच सौ से कम कार्ड की दुकानों के समायोजन किए जाने के निर्णय को निरस्त किए जाने,पूर्व में गोदाम पर जमा किये गये बोरों का अभी तक रूपया नहीं मिलने,सिंगल स्टेप डिलीवरी शासन के नियमानुसार कराये जाने,वितरण किये हुए राशन माह वार कमीशन दिए जाने और ई-पाश मशीन व कांटे में गड़बड़ी हो जाने पर उसका समाधान ब्लाक स्तर पर या कोटेदार की दुकान पर ही कराए जाने की मांगों को ज्ञापन सौंपा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor