iGOT कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में पुलिस कार्यालय में तैनात सभी शाखाओं के कर्मचारियों को किया गया जागरूक

कौशाम्बी: iGOT कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में पुलिस कार्यालय में तैनात सभी शाखाओं के कर्मचारियों को किया गया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी पुलिस कार्यालय सभागार में सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में तैनात समस्त शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ iGOT कर्मयोगी पोर्टल के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान सीओ द्वारा iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण, लॉगिन, पाठ्यक्रम चयन तथा प्रशिक्षण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ समस्त कर्मचारी निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल को पूर्ण करें तथा संबंधित प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देते हुए कहा गया कि iGOT कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग दैनिक कार्यों में भी किया जाए, जिससे कार्यकुशलता एवं सेवा गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोर्टल से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु समन्वय स्थापित करने तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना एवं शासन निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण कराना है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor