कौशाम्बी में जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया वॉकआउट, जिम्मेदारों पर लगते गंभीर आरोप

कौशाम्बी: कौशाम्बी में जिला पंचायत की बैठक में हंगामा, सदस्यों ने किया वॉकआउट, जिम्मेदारों पर लगते गंभीर आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब कुछ सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया। बैठक में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण नहीं किए जाने और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं पर सवाल उठाए।

सदस्यों का कहना था कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कई कार्यों में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इसके साथ ही सदस्यों ने क्षेत्र में लगाए गए स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव न होने और पुराने विकास कार्यों के अधूरे पड़े रहने पर भी नाराजगी जाहिर की। आक्रोशित सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन्हीं मुद्दों को लेकर नाराज सदस्यों ने बैठक की कार्यवाही में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

जिला पंचायत के अंदर कि एक वीडियो वयारल है जिसमे सपा नेत्री और भाजपा नेता के बीच जम कर बहस हुई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor