कौशाम्बी पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,मायावती के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना,बोले क्राइम कंट्रोल कर पाने में भाजपा फेल

कौशाम्बी: कौशाम्बी पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,मायावती के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना,बोले क्राइम कंट्रोल कर पाने में भाजपा फेल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में गाँव से बाहर एक पेड़ से एक 22 वर्षीय किरण पाल पुत्री त्रिलोकी पाल निवासी करारी थाना क्षेत्र में शव मिला का था, घटना स्थल पर ही चर्चा रही कि किरण का जानवर चराने को लेकर गांव के ही यादव परिवार से रविवार की सुबह विवाद हो गया था।

बुधवार की दोपहर बसपा मुखिया मायावती के निर्देश पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और पार्टी की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार क्राइम कंट्रोल करने में फेल हो गई है,भाजपा क्राइम को कंट्रोल नहीं कर पा रही है,इस सरकार में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित नहीं है,आए दिन कौशाम्बी सहित प्रदेश भर के कई जिलों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और हत्याएं हो रही है,लेकिन सरकार पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर पाती है और पुलिस पीड़ित परिवार को ही परेशान करती है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व भी पाल समाज की एक बेटी की हत्या कर दी गई थी,उस मामले मे भी पीड़ित परिवार को जेल भेज दिया गया था, उन्होंने सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

इस दौरान गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor