कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में शासन द्वारा नामित सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय में शासन द्वारा नामित सभासदो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य शामिल हुए,वही चायल एसडीएम अरुण कुमार ने शासन द्वारा नामित सभासदो जितेन्द्र मिश्रा, प्रीति कौशल, प्रकाश चन्द्र केसरवानी, शिवम केशरी, रोहित विश्वकर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी के ईओ राम सिंह,सभासद शंकर लाल केसरवानी,राकेश पांडे,भोलेशंकर कुशवाहा,ज्योति केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








