कौशाम्बी: अंत्योदय की भावना को चरितार्थ करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध:धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल सरसंवा अंतर्गत ग्राम पंचायत अलवारा में गांव चलो अभियान के तहत। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जन चौपाल व घर घर सम्पर्क कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक साझा किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत किया है,व सरकार ने गांव गांव तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति,पक्की सड़को का निर्माण,गरीबों को निशुल्क राशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि,शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी को साझा किया।
इस मौके पर निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,जिला मंत्री नरेंद्र पटेल,मण्डल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव,मण्डल महामंत्री हंसराज पटेल,मनोज सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।








