किसानो को पर्याप्त मात्रा में मिलनी चाहिए डीएपी और यूरिया खाद:अजय सोनी

कौशाम्बी: किसानो को पर्याप्त मात्रा में मिलनी चाहिए डीएपी और यूरिया खाद:अजय सोनी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को शमसाबाद साधन सहकारी समिति पहुंचकर खाद वितरण का स्थलीय जायजा लिया और मौके पर मौजूद रहे लोगों एवं समिति के सचिव विजय कुमार से वार्ता की। इस दौरान अजय सोनी ने कहा कि किसानो को पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद का वितरण किया जाना चाहिए।

मौके पर मौजूद रहे किसानो से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि किसी भी किसान को खाद की समस्या से परेशान नही होना है। अगर समिति से खाद मिलने में कोई दिक्कत होती है तो मुझसे किसी भी समय किसान संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर समिति के सचिव विजय कुमार किसानों को खाद वितरण करते हुए बताया कि शमसाबाद समिति में खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमित रूप से किसानो को खाद का वितरण किया जा रहा है।

अजय सोनी ने समिति के सचिव विजय कुमार से भी किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद का वितरण करने एवं किसी भी किसान को परेशान न किए जाने की बात कही। अजय सोनी ने आगे कहा कि मेरे द्वारा पिछले कई माह से लगातार समितियों का जायजा लिया जा रहा है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह, देवराज यादव इन्द्रनाथ तिवारी, हनुमत तिवारी, राजाराम सिंह, केदार पटेल आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor